pub-6060657613211314
हि‍मशिक्षा शैक्षिक समाचारों/ सूचनाओं और विचार विमर्श का स्‍वैच्छिक, गैर सरकारी और अव्‍यवसायिक मंच। आप शैक्षिक लेख शिक्षा से जुड़ी जानकारी और अपनी पाठशाला की गतिविधियों की जानकारी इस मंच पर सांझा कर सकते है। हिमशिक्षा के लिए शैक्षिक गतिविधियों को प्रेषित करें। आप भी इस मंच को सहयोग दे सकते है आप सम्‍पर्क करें हिमशिक्षा की जानकारी आप मेल से अपने मित्रों को दें सकते है आपका ये कदम हमें प्रोत्‍साहित करेगा Email this page

पायल बनेगी एनरोलमेंट एंबेसेडर

शिक्षा के मंदिरों से दूर नौनिहालों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने की मुहिम में कसाकड़ा मिडल स्कूल की पायल हिमाचल में एनरोलमेंट की ब्रांड एंबेसेडर बनेगी। हाल ही में शिमला में संपन्न हुई प्रारंभिक शिक्षा विभाग और सर्वशिक्षा अभियान के अधिकारियों की बैठक में पायल की सफलता की गूंज रही। चंबा की नन्ही परी के प्रयासों की विभाग और एसएसए के उच्चाधिकारियों ने बैठक के दौरान जमकर तारीफ  की और उसे एनरोलमेंट की ब्रांड एंबेसेडर के रूप में पेश करने का निर्णय लिया गया है। बहरहाल सातवीं कक्षा की छात्रा पायल की मुहिम की धमक सरकार तक पहुंच गई है। जानकारी के अनुसार गुरुवार को शिमला में प्रारंभिक शिक्षा विभाग के समस्त उपनिदेशकों के साथ-साथ एसएसए के परियोजना अधिकारियों की बैठक में प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक जिला चंबा सुशील पुंडीर ने पायल की उपलब्धि को उच्चाधिकारियों के समक्ष रखा। जिस पर विभाग और एसएसए के परियोजना निदेशक समेत समस्त जिला के अधिकारियों ने पायल की जमकर तारीफ  की और सबने पायल को हिमाचल में एनरोलमेंट की ब्रांड एंबेसेडर के रूप में पेश करने का ऐलान किया। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक जिला चंबा सुशील पुंडीर ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि उच्चाधिकारियों के समक्ष पायल को राज्य स्तरीय सम्मान देने की सिफारिश भी की गई है। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने पायल को स्कूल में जाकर सम्मानित करने का निर्णय लिया है। उधर, सर्वशिक्षा अभियान के जिला परियोजना अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि राज्य परियोजना निदेशक ने पायल से संबंधित ब्यौरा जुटाकर रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं। जल्द ही जिला कार्यालय इस संबंध में रिपोर्ट तैयार कर राज्य परियोजना कार्यालय को भेज देगा। उल्लेखनीय है कि पायल ने बीच में पढ़ाई छोड़ चुके दस नौनिहालों को शिक्षा के प्रति प्रेरित किया और इन बच्चों ने अब स्कूल में भी प्रवेश ले लिया है

अंकुर को राज्‍य स्‍तरीय सम्‍मान

सिरमौर जिला  के संगडाह के तहत आने वाली उच्च पाठशाला घाटो के छात्र अंकुर कमल को विभाग द्वारा राज्यपाल पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। दसवीं कक्षा के छात्र अंकुर को वर्ष 2012 में स्काउट एंड गाइड में उत्कृष्ट कार्य के लिए उक्त राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए चुना गया। स्कूल के मुख्याध्यापक बलवीर रमौल ने बताया कि हिमाचल प्रदेश शिक्षा निदेशालय व उपनिदेशक उच्च शिक्षा द्वारा सोमवार को अंकुर के उक्त पुरस्कार के लिए चयनित होने की जानकारी दी तथा स्कूल को प्रशंसा पत्र भेजा। प्रदेश के कुल 20 स्काउट्स को उक्त पुरस्कार मिलेगा, जिसमें पांच छात्र व 15 छात्राएं शामिल हैं।

कुमारसैन की प्रियंका समाजशास्त्र में सर्वश्रेष्ठ

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में आयोजित 20वें दीक्षांत समारोह में कुमारसैन की प्रियंका को समाजशास्त्र में सर्वश्रेष्ठ रहने पर गोल्ड मेडल व डिग्री देकर सम्मानित किया गया।  गोल्ड मेडल मिलने के बाद प्रियंका ने बताया कि वह इन दिनों आईएएस की परीक्षा की तैयारियां कर रही है। उन्होंने बताया कि वह आईएएस बन कर देश सेवा करना चाहती हैं। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुमारसैन से जमा दो की परीक्षा पास कर प्रियंका ने आरकेएमवी शिमला से बीए, एचपीयू से बीएड व समाजशास्त्र में एमए की पढ़ाई पूरी की। प्रियंका ने अपनी इस कामयाबी से अपने माता-पिता व कुमारसैन क्षेत्र का नाम रोशन किया है

इंद्रसिंह चौहान भारत शिक्षा रत्न से सम्मानित

हिमाचल प्रदेश के मण्‍डी जिला में  सुंदरनगर  उपमंडल के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कनैड में बतौर प्रधानाचार्य तैनात इंद्रसिंह चौहान 29 अप्रैल को दिल्ली में भारत शिक्षा रत्न सम्मान से नवाजे जाएंगे। यह सम्मान उन्हें शिक्षा और बच्चों के स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता लाने के लिए दिल्ली स्थित ग्लोबल सोसायटी फॉर हैल्थ एंड एजुकेशन की ओर से प्रदान किया जाएगा। यह संस्था देश भर में अपने स्तर पर व्यापक सर्वे करवाती है। इंद्रसिंह चौहान प्रदेश के एकमात्र शिक्षाविद् हैं, जिनका चयन इस पुरस्कार के लिए किया गया है। 

निखिल शर्मा प्राप्‍त करेंगे उच्‍च प्रशिक्षण


जिला शिक्षा एवं शिक्षण संस्थान धर्मशाला के गतिशील व् होनहार शिक्षक को अन्तर राष्ट्रीय पठन-पाठन के मानकों पर विशेष प्रशिक्षण के लिए ‘यूनिवर्सिटी आफ लन्दन’ ने खास तौर पर आमंत्रित किया है।  निखिल इस कोर्स में न केवल दुनिया भर के गुणात्मक शिक्षा के पुह्लुओं से रूबरू होंगे, बलिक प्रदेश में इस दिशा में हो रही कारगुजारियों का भी उल्लेख करेंगे. निखिल हिमाचल प्रदेश के इकलौते प्रतिनिधि है, जिन्हें इस उच्च स्तरीय प्रशिक्षण में शामिल करने के लिए खास तौर पर चुना गया है। 16 जनबरी से 2 फरबरी तक लन्दन में चलने वाले इस सहभागी प्रिशिक्षण कार्यक्रम में करीब दो दर्जन देशों के चुनिन्दा शिक्षकों को आमंत्रित किया गया है निखिल शर्मा का चयन उनके शिक्षा में गुणात्मक परिवर्तन के प्रति योगदान के लिए किया गया है , निखिल पिछले 16 बर्षों से डाइट धरमशाला में बतौर प्रशिक्षण प्रभारी व् ग्रेडिंग सिस्टम का प्रारूप तैय्यार करने में अग्रिणी भूमिका में रहे हैं, बही, रेड रिबन क्लबों के प्रशिक्षक के रूप में भी युवाओं को जीवन कौशल के गुर सिखाते रहे हैं मूल रूप से सेराथाना निवासी निखिल बच्चों के साहित्य पर आधारित किताबें भी लिख चुके हैं, वहीँ साहित्यिक गतिबिधियों में ये जाना पहचाना चेहरा हैं निखिल की इस उपलब्धि पर त्रिगर्त वसुंधरा रंग मंच के संस्थापक अध्यक्ष विजय कुमार, जानेमाने रंगकर्मी रोहित वोहरा, गुंजन संस्था के निदेशक संदीप, उत्थान के निदेशक, रमेश मस्ताना , ज्ञान विज्ञानं समिति के सचिव संजय चौधरी, आर टी डी सी संस्था के सुखदेव विश्व्प्रेमी ने ख़ुशी ज़ाहिर करते इसे प्रदेश व् शिक्षा जगत के लिए उपलब्धि करार दिया। जिला रेड क्लब के प्रभारी एवं जिला एड्स परियोजना अधिकारी डॉक्टर आर के सूद ने भी निखिल की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता ज़ाहिर की है