pub-6060657613211314
हि‍मशिक्षा शैक्षिक समाचारों/ सूचनाओं और विचार विमर्श का स्‍वैच्छिक, गैर सरकारी और अव्‍यवसायिक मंच। आप शैक्षिक लेख शिक्षा से जुड़ी जानकारी और अपनी पाठशाला की गतिविधियों की जानकारी इस मंच पर सांझा कर सकते है। हिमशिक्षा के लिए शैक्षिक गतिविधियों को प्रेषित करें। आप भी इस मंच को सहयोग दे सकते है आप सम्‍पर्क करें हिमशिक्षा की जानकारी आप मेल से अपने मित्रों को दें सकते है आपका ये कदम हमें प्रोत्‍साहित करेगा Email this page

डा0 नरेन्‍द्र शर्मा को प्रदेशाध्‍यक्ष

स्‍कूल प्रिसिंपल और इंस्‍पेक्‍शन आफिसर संघ की बैठक राजकीय बाल वरिष्‍ठ माध्‍यमिक पाठशाला हमीरपुर  में हुई। बैठक की अध्‍यक्षता जिला चम्‍बा के उप निदेशक विजय ठाकुर ने की। इस  अवसर पर सर्वसम्‍मति से  सोलन विशा के डा0 नरेन्‍द्र शर्मा को प्रदेशाध्‍यक्ष और कांगड़ा उपरली कोठी के विनोद कुमार को महासचिव चुना गया  । संघ के प्रेस सचिव बी के शर्मा ने बताया कि उपस्थित सदस्‍यों ने दोनो को  नई कार्यकारिणी के गठन  का अधिकार दिया गया तथा नई और पुरानी कार्यकारिणी के बीच समन्‍वय बना कर आपस में उपजे मतभेदों को दूर करने का आग्रह किया गया। इस अवसर पर राजेन्‍द्र वर्मा, के डी शर्मा, कांगड़ा के जिलाध्‍यक्ष मदन बनयाल, अजय पुरी, विजय चौधरी, गुनिन्‍द्र शर्मा, कांगड़ा से अनिल नाग, राज पराशर , अमर नाथ, पवन शर्मा, उना से पवन कुमार, शिमला से योगेन्‍द्र मखैक, रौशन जसवाल, सुरेन्‍द्र ठाकुर, बिलासपुर से जे एस राव, किशोर लाल, राजकुमार, मण्‍डी से डा विद्या सागर चम्‍बा से मधु वर्मा , नीलम वर्मा सहित अन्‍य क्षेत्रों से लगभग अस्‍सी प्राचार्य उपस्थित थे

प्राथमिक शिक्षक संघ का राज्याध्यक्ष देवेंद्र केवला

हिमाचल प्रदेश राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ का राज्याध्यक्ष देवेंद्र केवला को नियुक्त किया गया है। संघ की राज्य स्तरीय गठन प्रक्रिया हमीरपुर के सीनियर सेकेंडरी स्कूल बाल में आयोजित की गई, जिसमें समस्त प्राथमिक अध्यापकों ने देवेंद्र केवला को सर्वसम्मति से चुना। प्रदेश भर के प्रतिनिधियों ने इस अवसर पर अपने विचार रखे तथा संघ की मुख्य मांगों पर चर्चा की। इनमें कुल्लू से इंद्र ठाकुर, शिमला से देवेंद्र केवल, सोलन से हिमांशी, लाहुल से दोरजे, ऊना से पुष्पेंद्र व हमीरपुर से राजेश पठानिया भी शामिल हुए। इस अवसर पर कुल्लू, सोलन व शिमला जिला की कार्यकारिणी को भी मान्यता दी गई। इसमें कुल्लू से प्रधान धर्म चंद शर्मा, वरिष्ठ उपप्रधान कुलदीप ठाकुर, महासचिव सत्यपाल ठाकुर, कोषाध्यक्ष तेजा सिंह ठाकुर, महालेखाकार जी चैने राम, जिला सोलन से प्रधान सतिंद्र पाल कौर, उपप्रधान जोगा सिंह, महासचिव रमेश कुमार, कोषाध्यक्ष लेख राज, शिमला से प्रधान मदन वर्मा, वरिष्ठ उपप्रधान जगदीश चौहान, महासचिव यशवंत खिमटा, कोषाध्यक्ष रामलाल, लेखाकार बहादुर लाल शर्मा शामिल हैं। इस मौके पर सभी वक्ताओं ने राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पंजीकृत संघ के तले सभी शिक्षकों को एकजुट करने का भी संकल्प लिया

प्राचार्य संघ की राज्‍य चुनाव परिवर्तित करने की मांग



स्‍कूल प्राचार्य संघ की शिमला इकाई ने 12 मई को मण्‍डी में होने वाले राज्‍य चुनाव की तिथि को परिवर्तित करने की मांग की है। संघ के जिला अध्‍यक्ष योगेन्‍द्र मखैक और सचिव सुरेन्‍द्र ठाकुर ने कहा है कि 12 मई को अधिकतर धार्मिक उत्‍सव और अन्‍य कार्यों में व्‍यस्‍त है। उन्‍होने कहा है कि राज्‍य कार्यकारिणी ने चुनाव समय सारिणी जारी करने से पूर्व जिला इकाईयों को विश्‍वास में नहीं लिया है। इससे पूर्व सोलन किनौर हमीरपुर  और कांगड़ा के जिला अध्‍यक्षों ने तिथि बदलने की मांग की है। उन्‍होने कहा है कि यदि विभिन्‍न इकाईयों का आग्रह नहीं माना जाता है और चुनाव अवैध माने जाऐगे। जिला अध्‍यक्ष ने प्राचार्यो से इस चुनाव का बहिष्‍कार करने का आग्रह किया है क्‍योंकि प्रदेश की विभिन्‍न इकाईयों ने इस चुनाव समय सारणी को नकार दिया है। राज्‍य के वेब सचिव रौशन जसवाल ने जानकारी दी है कि प्रदेशाध्‍यक्ष और सचिव ने इस चुनाव बारे कोई भी जानकारी उन्‍हे नहीं दी है और ये कुछ लोगों द्वारा लिया गया निर्णय है।