pub-6060657613211314
हि‍मशिक्षा शैक्षिक समाचारों/ सूचनाओं और विचार विमर्श का स्‍वैच्छिक, गैर सरकारी और अव्‍यवसायिक मंच। आप शैक्षिक लेख शिक्षा से जुड़ी जानकारी और अपनी पाठशाला की गतिविधियों की जानकारी इस मंच पर सांझा कर सकते है। हिमशिक्षा के लिए शैक्षिक गतिविधियों को प्रेषित करें। आप भी इस मंच को सहयोग दे सकते है आप सम्‍पर्क करें हिमशिक्षा की जानकारी आप मेल से अपने मित्रों को दें सकते है आपका ये कदम हमें प्रोत्‍साहित करेगा Email this page

पायल बनेगी एनरोलमेंट एंबेसेडर

शिक्षा के मंदिरों से दूर नौनिहालों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने की मुहिम में कसाकड़ा मिडल स्कूल की पायल हिमाचल में एनरोलमेंट की ब्रांड एंबेसेडर बनेगी। हाल ही में शिमला में संपन्न हुई प्रारंभिक शिक्षा विभाग और सर्वशिक्षा अभियान के अधिकारियों की बैठक में पायल की सफलता की गूंज रही। चंबा की नन्ही परी के प्रयासों की विभाग और एसएसए के उच्चाधिकारियों ने बैठक के दौरान जमकर तारीफ  की और उसे एनरोलमेंट की ब्रांड एंबेसेडर के रूप में पेश करने का निर्णय लिया गया है। बहरहाल सातवीं कक्षा की छात्रा पायल की मुहिम की धमक सरकार तक पहुंच गई है। जानकारी के अनुसार गुरुवार को शिमला में प्रारंभिक शिक्षा विभाग के समस्त उपनिदेशकों के साथ-साथ एसएसए के परियोजना अधिकारियों की बैठक में प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक जिला चंबा सुशील पुंडीर ने पायल की उपलब्धि को उच्चाधिकारियों के समक्ष रखा। जिस पर विभाग और एसएसए के परियोजना निदेशक समेत समस्त जिला के अधिकारियों ने पायल की जमकर तारीफ  की और सबने पायल को हिमाचल में एनरोलमेंट की ब्रांड एंबेसेडर के रूप में पेश करने का ऐलान किया। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक जिला चंबा सुशील पुंडीर ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि उच्चाधिकारियों के समक्ष पायल को राज्य स्तरीय सम्मान देने की सिफारिश भी की गई है। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने पायल को स्कूल में जाकर सम्मानित करने का निर्णय लिया है। उधर, सर्वशिक्षा अभियान के जिला परियोजना अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि राज्य परियोजना निदेशक ने पायल से संबंधित ब्यौरा जुटाकर रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं। जल्द ही जिला कार्यालय इस संबंध में रिपोर्ट तैयार कर राज्य परियोजना कार्यालय को भेज देगा। उल्लेखनीय है कि पायल ने बीच में पढ़ाई छोड़ चुके दस नौनिहालों को शिक्षा के प्रति प्रेरित किया और इन बच्चों ने अब स्कूल में भी प्रवेश ले लिया है

उप सचिव मानव संसाधन विकास मंत्रालय का दौरा


मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकार  के तहत स्‍कूली शिक्षा विभाग के  उप सचिव श्री विरेन्‍द्र जस्‍टा  ने राजकीय वरिष्‍ठ माध्‍यमिक विद्यालय बड़ागांव शिमला का औचक निरीक्षण किया। श्री जस्‍टा ने प्रारम्भिक शिक्षा के तहत सर्व शिक्षा अभियान के तहत संचालित की जा विभिन्‍न गतिविधियों का जायजा लिया। उन्‍होने पाठशाला में चल रही सर्व शिक्षा अभियान की गतिविधियों पर सन्‍तोष व्‍यक्‍त करते हुए विद्यालय प्रशासन को   गुणात्‍मक शिक्षा, शैक्षिक गतिविधियों के समुचित विकास, विद्यार्थी स्‍वास्‍थ्‍य और स्‍वच्‍छता, वितिय प्रबंधन,  मध्‍याहन भोजन तथा कक्षा में अध्‍यापन पर आवश्‍यक दिशा निर्देश दियें। श्री विरेन्‍द्र जस्‍टा ने कक्षाओं में जा कर विद्यार्थियों से अध्‍ययन और अध्‍यापन की जानकारी प्राप्‍त की और विद्यार्थियों को अध्‍ययन में अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान बी0आर0सी0सी0 कुमारसैन श्री हरीश भारती भी साथ थे।