हिमाचल के वैज्ञानिक अजय शर्मा का शोधपत्र अमरीका के इंटरनेशनल जर्नल ऑफ फ्ल्यूड में मेकेनिक्स रिसर्च में छपा है। शोधपत्र में अजय शर्मा ने दुनिया के सबसे पुराने सिद्धांत को संशोधित किया है। यह शोधपत्र पत्रिका के वोल्यूम 38, पृष्ठ संख्या 444-449 में छपा है। अमरीका की वेबसाइट पर यह शोधपत्र 35 डालर में मिल रहा है, वहीं जर्मन के प्रकाशकों ने इन्हं प्रकाशित करने में रुचि दिखाई है। शोधपत्र के संबंध में जानकारी बिना फीस के अजय की वेबसाइट से मुफ्त में डाउनलोड की जा सकती है। शोधपत्र के अनुसार सिसली के महान वैज्ञानिक आर्किमिडीज ने यह सिद्धांत 350 ई. पू. दिया था। इसके 1935 वर्षों के बाद न्यूटन ने गुरुत्वाकर्षण का नियम दिया, फिर आर्किमिडीज सिद्धांत पर गणित के समीकरण (इनवेंसन्ज) लिखी गई। अजय ने इन्हीं समीकरणों का अध्ययन करते हुए महत्त्वपूर्ण खामी निकाली है। विशेषज्ञ वैज्ञानिकों ने इसे सही साबित करते हुए प्रकाशित किया है।
अजय शर्मा की रिसर्च अमरीकी पत्रिका में
Posted by :naresh
ON
शुक्रवार, फ़रवरी 17, 2012
No comments


आप अपनी रचनाएं / लेख इस मेल पर विचारार्थ भेज सकते हैं
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें